सनातनी मुखिया : मुख्यमंत्री धामी ने पितृपक्ष के अवसर पर अपने पूज्य पिताजी एवं समस्त पूर्वजों का श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए विधि-विधान से श्राद्ध एवं तर्पण अर्पित किया

उत्तराखंड सरोकार ब्यूरो

देहरादून। आजकल पितृपक्ष चल रहा है। 16 श्राद्ध… में सनातनी अपने पितरों का पूजन कर आशीर्वाद लेते हैं। सनातनी मुखिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पितृपक्ष के अवसर पर अपने पूज्य पिताजी एवं समस्त पूर्वजों का श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए विधि-विधान से श्राद्ध एवं तर्पण अर्पित किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा पूज्य पिताजी के विचार और सिद्धांत आज भी मेरे जीवन के पथप्रदर्शक हैं और हर परिस्थिति में सत्य एवं कर्तव्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनकी पुण्य स्मृतियों को नमन करते हुए यही प्रार्थना है कि उनकी कृपाछाया और आशीर्वाद सदैव बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *