देखिए शानदार तस्वीरों संग : सीमांत मुनस्यारी में सुबह-सुबह सैर पर निकले मुख्यमंत्री धामी …  देश के प्रहरी आईटीबीपी के जवानों व स्थानीय लोगों के साथ गुड़ की ‘कटकी’ के साथ चाय की चुस्कियों का आनन्द लिया … स्थानीय जनता का कुशलक्षेम जाना और उनसे बात कर सरकार द्वारा संचालित विकासपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया

तारा उपाध्याय 

मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में सुबह-सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सैर पर निकले और  देश के प्रहरी आईटीबीपी के जवानों व स्थानीय लोगों के साथ गुड़ की ‘कटकी’ के साथ चाय की चुस्कियों का आनन्द लिया। इस दौरान स्थानीय जनता का कुशलक्षेम जाना और उनसे बात कर सरकार द्वारा संचालित विकासपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा सरकार सीमांत को पलायन मुक्त करना चाहती है। इसके लिए स्थानीय जनता जो भी सुझाव देगी सरकार उसे अक्षरशः पालन करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा वह भी इसी माटी में पैदा हुए हैं, उन्हें सभी ‘अपनों’ की फ़िक्र है। सीमांत की हर समस्या और तकलीफ को दूर करने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लिया है, इसलिए हम सभी मिलजुलकर इसे करने के लिए बढ़-चढ़ कर आगे आएंगे।

सुबह सैर पर स्थानीय लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपने बीच पाया तो उनका खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सबकी जुबान पर यही था कि हमें अपने बेटे – भाई पर पूरा भरोसा है। सीमांत की हर समस्या का अब स्थायी समाधान होगा। मुख्यमंत्री ने सभी को हर पल साथ निभाने का वादा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *