Big Breaking : धामी सरकार का एक्शन … उत्तराखण्ड में तड़के अवैध मजार को हटाया … अब तक 604 अवैध मजार हुई साफ … हल्द्वानी खाद्य निगम गोदाम में बनी अवैध मजार की ध्वस्त

उत्तराखंड सरोकार ब्यूरो

हल्द्वानी (नैनीताल)।  उत्तराखण्ड में तड़के अवैध मजार को हटाया … अब तक 604 अवैध मजार हुई साफ … हल्द्वानी खाद्य निगम गोदाम में बनी अवैध मजार की ध्वस्त … हल्द्वानी प्रशासन ने आज (शनिवार) तड़के भारतीय खाद्य निगम परिसर राजपुरा में बनी अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने टीम सहित कार्रवाई करते हुए अवैध संरचना को हटवाया।

जिला प्रशासन ने पूर्व में दो सप्ताह पहले विधि सम्मत तरीके से नोटिस देते हुए सरकारी गोदाम परिसर में बने अवैध मजार को हटाने के निर्देश दिए थे।

अवैध मजार को नहीं हटाए जाने पर आज प्रशासन ने सुबह-सुबह कार्रवाई करते हुए बाजार ध्वस्त कर दी। उक्त मजार के बारे मे बताया गया कि कुछ समय पहले यहॉँ काम करने बाहरी राज्यों से आये मुस्लिम श्रमिको ने बनावया था। इस अवैध मजार की वजह से सरकारी गोदाम की भंडार क्षमता भी प्रभावित हो रही थीं.

धामी सरकार की ये सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की कार्रवाई के क्रम मे 604वीं अवैध मजार थीं जिसे हटाया गया है।

उल्लेखनीय है कि कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी धामी सरकार की अवैध मजारों के खिलाफ कार्रवाई को अपना समर्थन देते हुए कहा था कि सरकार ने अवैध मजारों मदरसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए देवभूमि के सांस्कृतिक स्वरूप को संरक्षित करने का काम किया है.।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बार बार कहते रहे है कि सरकारी जमीनों को कब्ज़ाने और नीली हरी चादर बिछा कर झूठ फरेब का धंधा नहीं पनपने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *