Big News : यूथ के पसंदीदा नेता धामी … CM धामी से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष यश, सचिव रिया, संयुक्त सचिव लक्ष्य ने की भेंट … मुख्यमंत्री ने छात्रसंघ पदाधिकारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी

उत्तराखंड सरोकार ब्यूरो

नई दिल्ली। यूथ के पसंदीदा नेता हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी … दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को धामी के दिल्ली प्रवास की जानकारी हुई तो सभी पहुंच गए अपने प्रिय नेता से मिलने… युवाओं को धामी ने अपने अंदाज में खूब स्नेह दिया… जीवन में तरक्की का मंत्र दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दिल्ली प्रवास के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष यश डबास, सचिव रिया छावड़ि, संयुक्त सचिव लक्ष्य राज सिंह एवं प्रांत संगठन मंत्री विपिन उनियाल ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा ‘मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी छात्रहितों के संरक्षण, युवाओं के सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *