
उत्तराखंड सरोकार ब्यूरो
देहरादून/टनकपुर/खटीमा। पर्यावरण संरक्षण हेतु सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से टनकपुर और खटीमा में बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया। फाउंडेशन ट्रस्टी गीता धामी ने बताया कि हरेला पर्व के उपलक्ष्य में वृहद स्तर पर छायादार और फलदार पौधे लगाए गए… साथ ही स्थानीय लोगों को पौधे वितरित किए गये।
टनकपुर : खेल मैदान, भूमिया मंदिर, आमबाग-छीनीगोठ इत्यादि जगहों में स्थानीय लोगों के सहयोग से लगाये पौधे
उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर सेवा संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में खेल मैदान, भूमिया मंदिर, आमबाग-छीनीगोठ (टनकपुर, जनपद चंपावत) में स्थानीय लोगों के सहयोग से वृहद वृक्षारोपण एवं पौध वितरण अभियान आयोजित किया गया।
इस अभियान में मातृशक्ति, युवा, वरिष्ठजन तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण के साथ-साथ स्थानीय लोगों को पौधों का वितरण भी किया गया।
मैं इस अभियान से जुड़े सभी सहयोगियों, स्थानीय नागरिकों एवं स्वयंसेवकों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने प्रकृति संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के इस पुनीत अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। आइए, हरेला के इस पावन पर्व पर हम सभी अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लें।
खटीमा : सिटी फॉरेस्ट पार्क (ऑक्सीजन पार्क), पीलीभीत रोड में वृहद वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित

हरेला के पावन पर्व के अवसर पर सेवा संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में सिटी फॉरेस्ट पार्क (ऑक्सीजन पार्क), पीलीभीत रोड (खटीमा, ऊधम सिंह नगर) में वृहद वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मातृशक्ति, युवाओं, वरिष्ठजनों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा लोगों को पौधे भी वितरित किए। इस अभियान में सहयोग देने वाले सभी स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवकों एवं सहभागियों का हार्दिक आभार।
