Breaking : मुख्यमंत्री धामी ने सरकारी आवास पर अधिकारियों-कर्मचारियों संग किया योगाभ्यास… शानदार सेहत के लिए लोगों से प्रतिदिन योग करने को कहा

मुख्यमंत्री ने कहा 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने योग की प्राचीन परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाने का कार्य किया है

उत्तराखंड सरोकार ब्यूरो

देहरादून। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व आज प्रातः शासकीय आवास पर अधिकारीगणों व कर्मचारियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योगाभ्यास किया। उन्होंने सभी से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा प्रतिदिन आधा घंटे भी योगाभ्यास करेंगे तो स्वस्थ जीवन रहेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत ने योग की प्राचीन परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मानुशासन और समग्र जीवन संतुलन का आधार भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *