Big News : मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड के केशव नेगी की गिरफ्तारी के संबंध में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से बात की … दिल्ली सीएम ने आश्वस्त किया … किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ नहीं होगा अन्याय

  • सीएम धामी ने केशव नेगी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी बात कर उन्हें हरसंभव सहायता हेतु आश्वस्त किया

  • मुख्यमंत्री ने कहा – हमारी सरकार देश भर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडी भाई बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है

उत्तराखंड सरोकार ब्यूरो

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड के केशव नेगी की गिरफ्तारी के संबंध में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बात की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि किसी भी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं हो।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आश्वस्त किया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर होगी। पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष जांच के माध्यम से सत्य को सामने लाएंगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने केशव नेगी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी बात कर उन्हें हरसंभव सहायता हेतु आश्वस्त किया। सीएम धामी ने कहा हमारी सरकार देश भर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडी भाई बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *