उत्तराखंड से बड़ी खबर : धुरंधर धामी धुआंधार काम… हरी-नीली चादरों के सहारे सरकारी भूमि पर कब्जा जमाए माफिया पर चला धामी का बुलडोजर… उधम सिंह नगर जिले के गूलरभोज क्षेत्र में एक साथ कई अवैध धार्मिक संरचनाएं ध्वस्त

  • सरकारी जमीन पर बनाई गई थी धार्मिक संरचनाएं 

  • धुरंधर धामी के अधिकारी भी लगे हैं धुआंधार काम में

उत्तराखंड सरोकार ब्यूरो

गूलरभोज/दिनेशपुर (उधम सिंह नगर)। धामी राज में सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों को चुन-चुन कर हटाने का काम लगातार जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि भू माफियाओं को चाहे वे कितने भी ऊंची पहुंच रखते हों, उन्हें बख्शा नहीं जाए। मुख्यमंत्री धामी के स्पष्ट निर्देश हैं कि देवभूमि में नीली, हरी, पीली चादरें सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करके जहां भी हैं, उन्हें हटाया जाए। धुरंधर धामी के अधिकारी भी धुआंधार काम में लगे हैं। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने के अभियान को और गति देते हुए गूलरभोज दिनेशपुर क्षेत्र में एक साथ कई धार्मिक संरचनाओं को आज भोर होते ही ध्वस्त कर दिया। यहां माफिया सीधे नहीं माने … सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे … लेकिन हाल आज सबके सामने है।

जानकारी के मुताबिक ये धार्मिक संरचनाएं सिंचाई विभाग की भूमि पर कब्जे करके बनाई गई थी और तीन माह पूर्व प्रशासन द्वारा सर्वे करने के बाद इन संरचनाओं को बनाने वाले सदस्यों को भूमि और निर्माण संबंधी दस्तावेज दिखाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे।
सिंचाई विभाग ने ठंडा नाले वाले क्षेत्र में अवैध कब्जे करने वालों को भी नोटिस जारी किया हुआ है, अवैध कब्जेदारों ने नोटिस के बाद हाई कोर्ट में शरण ली जहां उन्हें राहत नहीं मिली और वे सुप्रीम कोर्ट से स्थगन आदेश ले आए। लेकिन धार्मिक संरचनाओं पर कोई स्थगन आदेश नहीं होने पर सिंचाई विभाग ने जिला प्रशासन और भारी संख्या में पुलिस बल लेकर उन्हें आज तड़के ध्वस्त कर दिया।

डीएम नितिन भदौरिया ने बताया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने का अभियान राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि सिंचाई विभाग की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई तीन धार्मिक संरचनाओं को हटा कर कब्जा लिया गया है। उक्त संरचनाओं के निर्माण के लिए कोई प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी और न ही भूमि स्वामित्व संबंधी दस्तावेज कब्जेदारों ने दिखाए।

सुप्रीम कोर्ट के इस बारे में दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए कारवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *