एक्सक्लूसिव : मोदी को है धामी पर भरोसा

  • प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक मंच से कहा – धामी माॅडल की है देशभर में गूंज

उत्तराखंड सरोकार ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार के काम देशभर के राज्यों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 213 किलोमीटर के आर्थिक गलियारे की उत्तराखंड को सौगात देते हुए सार्वजनिक मंच से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों की खुलकर तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा आज धामी माॅडल की देशभर में गूंज सुनाई दे रही है। प्रधानमंत्री ने कहा धामी ने अपने कार्यों से अलग छाप छोडी है, उन्हें पूरा भरोसा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड को तरक्की की राह पर ले जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर मंचासीन प्रधानमंत्री मोदी जिस तरह से मुख्यमंत्री धामी से बातचीत कर रहे थे, उससे दोनों के बीच जोरदार केमिस्ट्री साफ दिखाई देती है। यह उत्तराखंड के विकास के लिए बडा ही लाभकारी साबित हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कही गई बातें केवल संयोग नहीं है बल्कि सीधा संकेत है कि मुख्यमंत्री धामी पर केंद्रीय नेतृत्व को ‘नाज’ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार उत्तराखंड आने की जिस तरह से चर्चा हो रही है आज का आगमन सिर्फ सामान्य सरकारी दौरा नहीं था, बल्कि यह उस भरोसे की झलक है जो केंद्र सरकार को राज्य के नेतृत्व पर है। इस भरोसे के केंद्र में हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। उनकी कार्यशैली, सक्रियता और दूरदर्शी सोच ने उत्तराखंड को राष्ट्रीय पटल पर एक नई पहचान दी है। धामी ने सिर्फ योजनाएं नहीं बनाईं, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारने की क्षमता भी दिखाई है और यही बात दिल्ली तक साफ नजर आती है।

मुख्यमंत्री धामी का दिल्ली दौरा करने जाते हैं तो वहां से उत्तराखंड के लिए बडी सौगातें लेकर आते हैं। गत दिवस दिल्ली दौरा महज एक औपचारिक मुलाकात नहीं था। उन्होंने प्रधानमंत्री के सामने उत्तराखंड के विकास का स्पष्ट विजन रखा। बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, कनेक्टिविटी, पर्यटन और निवेश की ठोस रूपरेखा रखी। नतीजा सामने है… तत्काल प्रधानमंत्री का उत्तराखंड आगमन तय हुआ और राज्य को कई महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात मिली। प्रधानमंत्री मोदी का बार-बार उत्तराखंड आना एक संदेश देता है कि यह राज्य अब उनकी प्राथमिकता में है। यह संकेत है कि उत्तराखंड सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता के लिए नहीं, बल्कि विकास के नए मॉडल के रूप में उभर रहा है। देहरादून की सभा में उमड़ा जनसैलाब, स्थानीय भाषा में संवाद और संस्कृति से जुड़ाव- इससे साबित होता है कि नेतृत्व और जनता के बीच एक मजबूत विश्वास कायम हुआ है।

मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी खासियत यही है- वे प्रचार से ज्यादा परिणाम पर भरोसा करते हैं। वे वादों से नहीं, कार्यों से पहचान बनाते हैं। और शायद यही कारण है कि आज उत्तराखंड सिर्फ बुलावा नहीं देता बल्कि अपनी कार्यशैली से प्रधानमंत्री समेत तमाम दिग्गज केंद्रीय नेताओं को बार-बार यहां आने के लिए प्रेरित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *