Big News : मुख्यमंत्री धामी की सख्ती से पुलिस अलर्ट… अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के नेतृत्व में पुलिस कर रही ‘रतजगा’ … एसपी सिटी प्रमोद कुमार, एसपी देहात रातभर चला रहे चेकिंग अभियान

  • डीजी पुलिस दीपम सेठ  लगातार दे रहे निर्देश 

उत्तराखंड सरोकार ब्यूरो

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर अपराधियों पर नकेल कसने और धरपकड़ के लिए पुलिस ‘रतजगा’ कर रही है। ऑपरेशन प्रहार के तहत संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए देहरादून पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में पुलिस का लगातार चल रहा चेकिंग अभियान। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रूख अपनाया हुआ है।

एसएसपी  के निर्देश पर प्रतिदिन रात्रि एसपी सिटी प्रमोद कुमार और देहात के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा नगर क्षेत्र में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान। बृहस्पतिवार रात्रि भी अभियान के दौरान संबंधित क्षेत्राधिकारियों के साथ अलग- अलग पुलिस टीम द्वारा नगर क्षेत्र में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान। पुलिस की कार्रवाई देर रात तक जारी। संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहे अभियुक्तों के ठिकानों पर पुलिस द्वारा की जा रही औचक छापेमारी की कार्यवाही। नियमों का उल्लंघन करने तथा निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट के विरुद्ध की जा कार्यवाही। पुलिस की कार्रवाई देर रात तक जारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *