Big News : देहरादून में खूनी ‘रोड रेज’ : कार सवारों के विवाद ने ली बेगुनाह की जान … घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डोबाल पहुंचे मौके पर

  • वाहन को पास न देने को लेकर हुए दो कार सवारों के बीच बहस /विवाद में कार सवार व्यक्ति द्वारा अगली कार को रोकने के लिए टायर पर की गई फायरिंग में दुर्घटनावश मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति को लगी गोली … उपचार के दौरान घायल व्यक्ति की हुई मृत्यु

उत्तराखंड सरोकार ब्यूरो

देहरादून। शहर  में खूनी ‘रोड रेज’ : कार सवारों के विवाद ने ली बेगुनाह की जान! … राजधानी के राजपुर थाना क्षेत्र (मसूरी रोड) में आज सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। ओवरटेकिंग को लेकर दो लग्जरी कारों (फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो N) के बीच शुरू हुए विवाद में सरेआम फायरिंग हुई। बताया जा रहा है स्कॉर्पियो सवारों ने दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर को रुकवाने के लिए उसके टायरों पर गोली चलाई। दुर्भाग्यवश, निशाना चूक गया और मॉर्निंग वॉक कर रहे एक निर्दोष व्यक्ति को जा लगा।​दुखद खबर है अस्पताल में उपचार के दौरान घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घायलों से अस्पताल जाकर मिले और घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान एसपी सिटी प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे।

वाहन को पास न देने को लेकर हुए दो कार सवारों के बीच बहस /विवाद में कार सवार व्यक्ति द्वारा अगली कार को रोकने के लिए टायर पर की गई फायरिंग में दुर्घटनावश मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति को लगी गोली … उपचार के दौरान घायल व्यक्ति की हुई मृत्यु।

घटनाक्रम जानें …. आज सुबह समय 6.50 बजे कंट्रोल रूम को जोहड़ी, गांव मे फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर तत्काल कंट्रोल द्वारा उच्च अधिकारियों और राजपुर थाना को अवगत कराया गया। घटना की सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी व अन्य अधिकारी एवं राजपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मसूरी रोड पर मालसी के पास गाड़ी को पास न देने को लेकर एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार व एक स्कॉर्पियो N कार में सवार व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें स्कॉर्पियो N में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार का पीछा करते हुए उसे रुकवाने के लिए उसके टायरो पर फायरिंग की गई। फायरिंग की घटना में दुर्घटनावश सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को गोली लग गई, जिसे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया।

उक्त घटना में फॉर्च्यूनर वाहन राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोहड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया, जिसके बाद स्कॉर्पियो कार में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार में सवार व्यक्तियों के साथ मारपीट करते हुए कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। उक्त घटना में फॉर्च्यूनर कार में सवार 02 व्यक्तियों को चोटें आई है, जिन्हें उनके साथियों द्वारा उपचार की अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद स्कॉर्पियो कार में सवार सभी व्यक्ति मौके से फरार हो गए।

एसएसपी व अन्य अधिकारियों द्वारा अस्पताल जाकर घटना से संबंधित व्यक्तियों से जानकारी ली गई, घटना में शामिल अभियुक्तों की तलाश हेतु एसएसपी के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा घटनास्थल व आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी कार सवार व्यक्तियों के संबंध में जानकारी की जा रही है।

मॉर्निंग वॉक के दौरान दुर्घटनावश लगी गोली से घायल व्यक्ति का उपचार के दौरान चिकित्सालय में मृत्यु हो गई पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *