Breaking : गैरसैंण में सरकार … मुख्यमंत्री धामी ने सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों से आत्मीय संवाद किया … रसोई गृह में पहुंचकर वहां तैयार हो रहे भोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया … जिम में व्यायाम कर यहां की सुविधाएं परखीं

उत्तराखंड सरोकार ब्यूरो 

भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों तथा विधानसभा सत्र के सफल संचालन में अपना योगदान दे रहे अन्य कर्मचारियों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके साथ आत्मीय संवाद किया।

मुख्यमंत्री धामी ने भ्रमण के दौरान रसोई गृह में पहुंचकर वहां तैयार हो रहे भोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा कार्यरत कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी कार्यप्रणाली और आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी ली। इसके उपरांत जिम में कुछ समय व्यायाम कर यहां की सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।

रसोई गृह में पहुंचकर वहां तैयार हो रहे भोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया … जिम में व्यायाम कर यहां की सुविधाएं परखीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *