उत्तराखंड सरोकार ब्यूरो
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान शिव की उपासना को समर्पित महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर वनखंडी महादेव मंदिर चकरपुर (खटीमा) में देवाधिदेव महादेव के दर्शन किए।
मुख्यमंत्री धामी ने सम्पूर्ण विधि-विधान से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।
