Big News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा पहुंचे उत्तराखंड… मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत … भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट भी रहे मौजूद

उत्तराखंड सरोकार ब्यूरो

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन व उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा ऋषि-मुनियों की तपोभूमि, धर्म और अध्यात्म की वैश्विक राजधानी देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जी का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

बता दें केंद्रीय मंत्री नड्डा देहरादून में स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के 8वें दीक्षान्त समारोह में शामिल होने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *