उत्तराखंड सरोकार ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत व अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अपने आँचल में समेटे, देवत्व व आध्यात्मिक चेतना से ओतप्रोत, सैन्यभूमि उत्तराखंड आगमन पर केंद्रीय मंत्रियों और सीएम यूपी का स्वागत किया।
