भाजपा : वरिष्ठों का अनुभव … युवा को जिम्मेदारी

उत्तराखंड सरोकार ब्यूरो

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी चुनाव दर चुनाव लगातार सफलता की नई ऊंचाई छूते जा रही है। जिन राज्यों में भाजपा ‘जीरो’ में थी, वहां भी सरकार बना चुकी है या फिर सबसे बड़े दल के रूप में स्थापित हो चुकी है। यह सब भाजपा संगठन की कार्यशैली और सांगठनिक व्यवस्था का परिणाम है। भाजपा में जो कार्यकर्ता जिस दायित्व को बेहतर निभा सकता है, उसे सौंप दिया जाता है। यही नहीं बांकी सभी वरिष्ठ उसे उस दायित्व को निभाने में पूरी मदद भी करते हैं।

अब बात करते हैं नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नबीन की। नितिन इस वक्त 45 साल के युवा हैं और पार्टी के मुखिया बन गए हैं। नितिन नबीन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा समेत सभी वरिष्ठों का पूरा सपोर्ट है। प्रधानमंत्री मोदी ने तो अध्यक्ष के दायित्व संभालते ही अपने संबोधन में कहा कि वह पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता हैं और नितिन नबीन उनके बास (अध्यक्ष) हैं। भाजपा में युवा को जिम्मेदार दी जाती है तो वरिष्ठों का अनुभव उस युवा नेता को भरपूर मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *