Big News : उत्तरांचल प्रेस क्लब चुनाव … अजय राणा भारी मतों से विजई, दूसरी बार बने अध्यक्ष… योगेश महामंत्री तो मनीष कोषाध्यक्ष निर्वाचित

उत्तराखंड सरोकार ब्यूरो

देहरादून।  उत्तरांचल प्रेस क्लब चुनाव अध्यक्ष बने अजय राणा। पत्रकारों ने नेतृत्व के लिए दूसरी बार अजय राणा पर भरोसा जताया है। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी व कनिष्ठ उपाध्यक्ष सोबन सिंह गुसाईं निर्वाचित हुए हैं।

महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व को योगेश सेमवाल को पत्रकार साथियों ने सौंपा है। संयुक्त मंत्री शिवेश शर्मा, संयुक्त मंत्री महिला मीना नेगी निर्वाचित हुए हैं।

भारी मतों से मनीष डंगवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया है। अब मनीष पर कोष जमा करने की जिम्मेदारी है। इसके अलावा संप्रेक्षक विजय जोशी बने हैं।

सदस्य कार्यकारिणी के लिए रश्मि खत्री, ओम प्रकाश जोशी, मनमोहन लखेड़ा, मनोज सिंह जयाडा, मनवर सिंह रावत, वीरेंद्र डंगवाल ‘ पार्थ’, हरीश थपलियाल, हिमांशु जोशी और सुलोचना पयाल भारी मतों से विजई हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *