उत्तराखंड सरोकार ब्यूरो
ठाणे, मुम्बई/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ठाणे, मुम्बई पहुंचने पर कुमाऊंनी पारंपरिक परिधान रंगोली-पिछौड़ी पहने महिलाओं ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री यहां ठाणे में भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्रलाल चंदजी मेहता के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करने के लिए पहुंचे। धामी ने लोगों से भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की। जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कार्यकर्ताओं एवं देवतुल्य जनता से मिले प्रेम व आशीर्वाद से अभिभूत हूं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा महाअघाड़ी गठबंधन भ्रष्टाचार व घोटालों से लिप्त लोगों का संगठन है। जनता की भलाई, विकास और पारदर्शिता जैसे मुद्दे इनके एजेंडे में कहीं नहीं हैं और जनता-जनार्दन भी इनका असली चेहरा अब पहचान चुकी है। मुझे विश्वास है कि महाराष्ट्र की राष्ट्रवादी जनता इस विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को पूर्ण बहुमत से विजयश्री प्रदान करने जा रही है। उन्होंने कहा महाराष्ट्र की जनता फिर से लिखेगी इतिहास और डबल इंजन सरकार करेगी अभूतपूर्व विकास।
