उत्तराखंड सरोकार ब्यूरो
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित आवास पहुंचकर अपनी पूजनीय माता जी के साथ प्रेम, स्नेह और सौहार्द का पावन पर्व रंगोत्सव मनाया। धामी ने मां के पैर छूकर आशीष प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान पारंपरिक नृत्य भी किया। लोगों के साथ सेल्फी भी ली। बड़ी संख्या दूरदराज के क्षेत्रों से आई देवतुल्य जनता व परिजनों के साथ होली खेलकर सभी को हर्ष और उल्लास के त्योहार पर शुभकामनाएँ दी। होलियारों ने बैठकी होली से भी खूब रंग जमाया।